लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सीएम योगी ने फहराया तिरंगा

लखनऊ। राजधानी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की 76 वर्षों की यात्रा में देश ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन इसके बावजूद भारत ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करते हुए विकास और एकता की दिशा में निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक सशक्त और समावेशी नए भारत की झलक दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन ने नई दिशा प्राप्त की। उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस सहित उन सभी वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इन्हीं महान विभूतियों के बलिदान और आदर्शों पर चलकर आज का भारत आगे बढ़ रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव रख रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.