8 फीट 10 इंच लंबे बाल! हल्द्वानी की रेणु धरियाल का नाम गिनीज बुक में दर्ज

HIGHLIGHTS
- यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- वर्ष 2015 से बाल कटवाना बंद किया
- बालों की देखभाल में कई घंटे लगाती हैं रेणु
- केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी, घरेलू और प्राकृतिक तरीकों पर भरोसा
हल्द्वानी। बाल लंबे करने के जुनून ने हल्द्वानी की रेणु धरियाल को एक खास उपलब्धि तक पहुंचा दिया है। कई वर्षों से बाल नहीं कटवाने वाली रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के रूप में दर्ज किया है। अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची गिनीज टीम ने जांच और माप के बाद उनके रिकॉर्ड की पुष्टि की।
रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा के 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच लंबे बालों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई से भी महज कुछ सेंटीमीटर कम है।
2015 से बालों की देखभाल शुरू की, खास तरीके से बनाती हैं चोटी
रेणु ने वर्ष 2015 से बाल कटवाना बंद कर दिया था। शुरुआत में यह उनका निजी शौक था, लेकिन समय के साथ यही जुनून विश्व रिकॉर्ड तक पहुंच गया। इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है। रेणु बालों को जमीन से दूर रखने के लिए खास तरीके से चोटी बनाती हैं। बाल धोने और उन्हें सुलझाने में भी कई घंटे लगते हैं, लेकिन वह उनकी देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं करतीं।
केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी, देसी तरीकों से करती हैं बालों की देखभाल
रेणु ने किसी महंगे सैलून ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लिए बिना पारंपरिक घरेलू नुस्खों और धैर्य के जरिए अपने 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को संभाला है। वह बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करतीं। इसके बजाय बालों के लिए घर पर ही प्राकृतिक सामग्री से खास तेल और हर्बल शैंपू तैयार करती हैं। बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए वह मेथी दाना, कलौंजी और अदरक से तैयार होममेड सीरम का इस्तेमाल करती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.