मेरठ
सरधना में टेंपो खड़ा करने को लेकर झगड़ा, चालक और मामी घायल

सरधना के दबथुवा गांव में शुक्रवार रात टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद गंभीर रूप ले लिया। इस घटना में टेंपो चालक मोनू और उनकी मामी सुनीता को लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें आईं।
कंकरखेड़ा निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार रात वह अपने मामा राजकुमार के घर टेंपो खड़ा करने गया था, तभी कुछ लोगों ने टेंपो खड़ा करने से रोका और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.