होली पर झोटे को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने के बाद अब केस दर्ज

पानीपत। होली के दौरान गांव नौल्था में बेजुबान पशु के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक झोटे को जबरन शराब पिला दी, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने इस वीडियो को लेकर तुरंत संज्ञान लिया और इसराना थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मांग की गई कि पीड़ित झोटे को उसके मालिकों से जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए।
इस मामले में नामजद आरोपी के तौर पर गांव के निवासी कार्तिक खोखर का नाम लिया गया है। पुलिस ने पेटा इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि होली के मौके पर जुलूस में ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ लोग शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान झोटे के साथ क्रूरता की जा रही थी, जो कई दर्शकों की नजरों में भी आई। पेटा इंडिया की समन्वयक ईशानी राठी ने इसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.