आगरा: अमित कसाना गैंग का शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत 18 से अधिक मुकदमे है दर्ज

नोएडा/आगरा: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना एकता क्षेत्र में रविवार सुबह अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाश की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड
पवन गाजियाबाद का निवासी है और आगरा के ताजगंज थाने में रंगदारी व हत्या के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पवन, शासन द्वारा चिन्हित रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का शूटर है और उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी समेत 18 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पवन पर 2021 में हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनाम था। तब वह दिल्ली से जेल गया था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में असली हथियार और कारतूस बरामद हुए थे।
गैंगस्टर गतिविधियां और अपराध का इतिहास
जेल में रहते हुए पवन हरियाणा के हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आया। 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने बड़ी संख्या में रंगदारी की मांगें शुरू कर दी। वह गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई बड़े अपराधों को अंजाम देने की फिराक में था।
मुठभेड़ में बरामद हथियार
इस मुठभेड़ में पुलिस को पवन से नौ एमएम पिस्टल भी बरामद हुई। यह वही पिस्टल है जिसे 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटा गया था। इस चोरी का मुकदमा भी थाना बिसरख में दर्ज है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.