अमृतसर: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना

अमृतसर। शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हो गया है। यह जत्था श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यालय से अपनी यात्रा पर निकला और 30 जून को भारत वापसी करेगा।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व एसजीपीसी के सदस्य बाबा बूटा सिंह कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी लीडर के रूप में खुशविंदर सिंह भाटिया और बीबी हरजिंदर कौर शामिल हैं, जबकि प्रशासनिक जिम्मेदारी उप सचिव आजाददीप सिंह निभा रहे हैं।
शुक्रवार को श्रद्धालुओं को वीजा लगे पासपोर्ट सौंपे गए, जिसके बाद जत्थे की यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक सिख गुरुधामों के दर्शन हर श्रद्धालु की आस्था से जुड़ी गहरी इच्छा होती है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और कमेटी की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 302 पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 12 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। इस तरह 290 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया है, जिन्हें उनके पासपोर्ट सौंप दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.