बलौदाबाजार: इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट, छह मजदूरों की मौत, पांच घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में गुरुवार को इस्पात संयंत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस में ब्लास्ट होने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और बाद में स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप फैल गया। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित संयंत्र में हुई।
पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि मृतकों की संख्या छह और घायल पांच है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
घायल मजदूरों की जानकारी:
-
मोटाज अंसारी, 26 वर्ष, बढ़ई – एमएस
-
सराफत अंसारी, 32 वर्ष, बढ़ई – एमएस
-
साबिर अंसारी, 37 वर्ष, बढ़ई – एमएस
-
कल्पू भुइया, 51 वर्ष, हेल्पर
-
रामू भुइया, 34 वर्ष, हेल्पर
कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने हादसे में मृतक परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.