बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर मिला ढाई करोड़ का विदेशी घोड़ा

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उन्हें अलग-अलग तरह के उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर सबसे अधिक चर्चा में रहा करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का एक विदेशी थरोब्रेड घोड़ा, जिसे हाल ही में लंदन से भारत लाया गया है। बताया गया है कि यह घोड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीत चुका है।
यह कीमती घोड़ा हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रवि चौहान और उनकी पत्नी संगीता चौहान की ओर से भेंट किया गया। इसके अलावा थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आराधना सोलंकी ने बृजभूषण शरण सिंह को सोने की चेन उपहार में दी, जबकि हरियाणा से आए कुछ भाई-बहनों ने उन्हें जैकेट भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
रवि चौहान ने बताया कि उनका परिवार रविंद्रगढ़ का रहने वाला है और दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने उनका निवास है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह से उनकी नियमित मुलाकात होती रहती है। दिल्ली में उनके पास लगभग 100 घोड़े हैं, जिनमें से कई उनकी पत्नी की देखरेख में रखे जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का घोड़ों के प्रति लगाव और सम्मान देखकर ही यह तय किया गया कि जन्मदिन के अवसर पर उन्हें एक विशेष घोड़ा भेंट किया जाए। संगीता चौहान की सलाह पर इस घोड़े को उपहार के रूप में देने का निर्णय लिया गया। रवि चौहान के अनुसार, घोड़ा शक्ति और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है।
थरोब्रेड घोड़े की खासियत
थरोब्रेड नस्ल के घोड़े अपनी तेज रफ्तार और मजबूती के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से घुड़दौड़ में किया जाता है। इस नस्ल का विकास 17वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुआ था। लंबे पैरों, मजबूत शरीर और बेहतरीन सहनशक्ति के कारण ये घोड़े तेज दौड़ने में सक्षम होते हैं। आमतौर पर इनकी ऊंचाई 15 से 17 हाथ तक होती है और वजन 400 से 600 किलोग्राम के बीच रहता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.