उपचुनाव रिजल्ट: बारामती में सुनेत्रा की सुनामी, नागालैंड-त्रिपुरा-गुजरात में खिला कमल

बंगाल और असम में मिली बड़ी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन सभी राज्यों में पार्टी ने मजबूत बढ़त हासिल करते हुए राजनीतिक समीकरण अपने पक्ष में कर लिए हैं।
गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत दर्ज की है। वहीं नागालैंड में दाओचिर आई इम्चेन, महाराष्ट्र की राहुरी सीट से अक्षय शिवाजीराव कार्डिल और त्रिपुरा के धर्मानगर से जाहार चर्कवर्ती ने उपचुनाव में सफलता हासिल की है।
बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने रिकॉर्ड मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।
सुनेत्रा पवार को कुल 2,18,969 वोट मिले, जबकि उन्होंने 2,18,034 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। यह जीत अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीतों में से एक मानी जा रही है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट पर 2022 में सुनील कुमार शर्मा ने 2,14,835 वोटों के साथ रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, जिसे अब बारामती ने पीछे छोड़ दिया है।
भाजपा की इस जीत को कई राज्यों में संगठनात्मक मजबूती और मतदाताओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.