मुख्य सचिव ने होली पर सतर्कता बढ़ाने के लिए अधिकारियों से की वीडियो मीटिंग

लखनऊ: होली के अवसर पर शनिवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और आबकारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक की। उन्होंने त्योहार के दौरान सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन और बिक्री पर पूरी रोक लगाने, शराब की दुकानों, ढाबों और संदिग्ध स्थलों पर अचानक निरीक्षण करने और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही, भांग की अधिकृत दुकानों पर किसी भी स्थिति में गांजा की बिक्री न होने देने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, खनन विभाग की समीक्षा में उन्होंने राजस्व लक्ष्य की पूरी पूर्ति, स्रोत स्तर पर निगरानी, ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।
सूत्रों के अनुसार, एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी होली के दौरान विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.