उत्तर प्रदेश
सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वह 28 फरवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री का सबसे भरोसेमंद और करीबी अधिकारी माना जाता है। इससे पहले वह योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह मुख्यमंत्री के प्रशासनिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब उनकी सेवा अवधि में एक साल का विस्तार किया गया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.