कश्मीर में ठंड का कहर, कई जिलों में तापमान -6°C से नीचे

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में ठंड ने इस बार चिलाई-कलां से पहले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अधिकांश इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान –4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। हैरानी की बात यह है कि श्रीनगर लगातार दूसरे दिन गुलमर्ग से भी ठंडा रहा। जम्मू संभाग में दिन के समय धूप राहत देती है, लेकिन सुबह-शाम शीतलहर का असर बढ़ गया है।
घाटी में रिकॉर्ड गिरावट, ज़ोजिला –16°C पर जमा
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान –1.0°C रहा। दक्षिण कश्मीर का शोपियां –6.5°C के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पुलवामा और बारामुला में तापमान –5.8°C, पांपोर में –5.5°C और अनंतनाग में –5.7°C दर्ज किया गया।
पहलगाम में पारा –5.0°C, कुपवाड़ा में –4.4°C, कोकरनाग में –1.0°C और काजीगुंड में –4.0°C रिकॉर्ड हुआ।
वहीं ज़ोजिला पास में हालात सबसे बदतर रहे, जहां तापमान –16°C तक पहुंच गया—यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। लद्दाख क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड ने जीवन दुश्वार कर दिया है।
लद्दाख में भी जमाने वाली ठंड
कारगिल में –9.5°C, लेह में –8.6°C, जबकि नुब्रा घाटी में तापमान –7.7°C दर्ज हुआ। ठंड के चलते कई स्थानों पर जलस्तर जमने लगा है और सुबह के समय बर्फीली परतें नजर आने लगी हैं।
जम्मू में भी रातें सर्द, दिन में हल्की राहत
जम्मू संभाग में भी शीतलहर का असर बढ़ रहा है। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान घटकर 8.7°C रह गया, जबकि अधिकतम पारा 24.1°C रिकॉर्ड किया गया।
बनिहाल में दिन का तापमान 19.7°C और रात का –1.5°C रहा। बटोत में अधिकतम 18.3°C, कटरा में 21.7°C और भद्रवाह में 17.5°C तापमान दर्ज किया गया।
भद्रवाह में पारा 0.4°C तक पहुंच गया, जिससे सुबह के समय तीखी ठंड महसूस की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.