श्रीलंका के वित्त मंत्रालय पर साइबर हमला, 21 करोड़ रुपये की चोरी

श्रीलंका में एक बड़ा साइबर हमला सामने आया है, जिसमें देश के वित्त मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया गया। इस साइबर सेंधमारी के जरिए हैकरों ने सरकारी खाते से करीब 25 लाख डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) की राशि निकाल ली।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब श्रीलंका पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है। वर्ष 2022 में 46 अरब डॉलर के विदेशी ऋण चूक के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना हुआ है। ऐसे में इस साइबर हमले ने सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।
अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल चोरी
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह घटना श्रीलंका के किसी भी सरकारी विभाग में हुई अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल चोरी मानी जा रही है। वित्त मंत्रालय के सचिव हर्षना सुरियाप्पेरुमा ने बताया कि यह हैकिंग ईमेल के जरिए की गई थी और शुरुआती साइबर हमले के संकेत इस साल की शुरुआत में ही मिल गए थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
चार अधिकारियों पर कार्रवाई
वित्त मंत्रालय के सचिव ने यह भी बताया कि यह राशि ऑस्ट्रेलिया को कर्ज चुकाने के लिए निर्धारित थी। लापरवाही के आरोप में सार्वजनिक ऋण प्रबंधन कार्यालय (PDMO) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सहयोग से जांच आगे बढ़ाई जा रही है और दोनों देशों की टीमें मिलकर इस साइबर हमले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.