दिल्ली: किराया नहीं चुका पाने पर मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- रोहिणी पुलिस ने बुद्ध विहार थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या करने और उसके गहने लूटकर फरार होने के आरोप में 25 वर्षीय हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है।
- आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।
- पुलिस के अनुसार, हिमांशु यादव पीड़िता के यहां किराए पर रहता था।
- रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को दो महीने बाद रोहिणी के जापानी पार्क इलाके से पकड़ा गया।
- वह एक निजी गारमेंट कंपनी में सेल्समैन था और इससे पहले व्यवसाय, शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग में उ…
नई दिल्ली। रोहिणी पुलिस ने बुद्ध विहार थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या करने और उसके गहने लूटकर फरार होने के आरोप में 25 वर्षीय हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु यादव पीड़िता के यहां किराए पर रहता था। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को दो महीने बाद रोहिणी के जापानी पार्क इलाके से पकड़ा गया। वह एक निजी गारमेंट कंपनी में सेल्समैन था और इससे पहले व्यवसाय, शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग में उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। पूछताछ में हिमांशु ने स्वीकार किया कि वह गंभीर आर्थिक दबाव में था और कई महीनों से किराया नहीं चुका पा रहा था।
पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन मकान मालकिन नींद से जाग गई और उसने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद हिमांशु ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके गहने लेकर फरार हो गया। यह मामला 7 अक्टूबर का है। पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि बुद्ध विहार स्थित मकान का मुख्य दरवाजा बंद है। दरवाजा खोलने पर महिला का शव पाया गया।
पीड़िता अपने घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके बच्चे अलग रहते थे। जांच में इलाके के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की संदिग्ध गतिविधि का पता चला। घटना के बाद हिमांशु ने अपना फोन बंद कर दिया था और लापता हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.