पठानकोट से डॉ. रईस अहमद भट्ट गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े संबंधों में जांच जारी

पठानकोट: के मामून कैंट से एक वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. रईस अहमद भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय डॉ. भट्ट एमबीबीएस, एमएस और एफएमजी में प्रशिक्षित हैं और पिछले तीन साल से व्हाइट मेडिकल कॉलेज, पीएस मामून कैंट में सर्जन के रूप में काम कर रहे थे।
अस्पताल के प्रबंधक स्वर्ण सलारिया ने बताया कि डॉ. भट्ट को देर रात अज्ञात एजेंसी ने हिरासत में लिया। बताया गया है कि वह दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर के संपर्क में था। डॉक्टर बोना डायलगाम, अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।
डॉ. भट्ट पहले अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में चार साल तक तैनात रह चुके हैं। जांच एजेंसियां वहां के पूर्व और वर्तमान स्टाफ की जानकारी जुटा रही हैं ताकि विश्वविद्यालय में संभावित आतंकवादी मॉड्यूल की जांच को तेज किया जा सके। टीम ने सभी पूर्व स्टाफ के पद, कार्य अवधि, निवास स्थान और संपर्क विवरण हासिल किए हैं।
इस गिरफ्तारी को दिल्ली विस्फोट मामले में मुख्य संदिग्धों से जुड़े संभावित कनेक्शन के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. भट्ट से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनकी भूमिका का खुलासा होना बाकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.