अमृतसर में ड्रोन से नशा तस्करी का पर्दाफाश, 8 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर: नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 8 किलो हेरोइन और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना घरिंडा पुलिस द्वारा की गई। एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी अटारी की देखरेख में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि गांव नेष्टा के पास ड्रेन में गेहूं के खेतों में ड्रोन जैसी कोई भारी वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एक विशेष सर्च टीम बनाई और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान टीम को टूटा हुआ ड्रोन और पीली टेप में लिपटी एक भारी वस्तु मिली। जांच करने पर यह वस्तु हेरोइन निकली, जिसका कुल वजन 8 किलो था।
पुलिस ने हेरोइन और ड्रोन को कब्जे में ले लिया है और इस मामले में थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच किनार टीम द्वारा गहराई से की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि हेरोइन कहां से लाई गई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.