किसानों के लिए आर्थिक तोहफा: योगी सरकार ने 460 करोड़ का किया वितरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। राज्य में ढाई लाख से अधिक किसानों और उनके परिजनों के खातों में कुल 460 करोड़ रुपये भेजे गए।
इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3,500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा प्रबंधन में सबसे पहले ‘आपदा मित्र’ की भूमिका अहम होती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को उत्तर प्रदेश ने सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है। विशेष रूप से 25 जिलों में NCC, NSS, NYKS और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 29,772 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिन्होंने मिलकर आपदा मित्र प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया।
योगी ने कहा, “सरकार बदली तो हमने तुरंत कार्यवाही शुरू की और किसानों के हित में कदम उठाए। यह हमारी प्राथमिकता है कि हर संकट में किसानों और उनके परिवारों को तुरंत राहत मिले।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.