फिरोजपुर: मॉची बाजार में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

शहर के मोची बाजार में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के पुत्र नवीन अरोड़ा को दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली नवीन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के वक्त नवीन दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने अचानक हमला किया और घटनास्थल से बाण बाजार की ओर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई।
नवीन अरोड़ा मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाते थे। यूको बैंक के पास गोलीबारी की गई। उन्हें तुरंत फिरोजपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरएसएस कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन, आजादी के समय के आरएसएस नेता दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.