बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें नमन किया। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी देश को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान और मौलिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिनका प्रतिरोध जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया।
सभा के बाद सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सत्यवीर त्यागी, संजीव आर्य समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया और बसपा पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों में बाबा साहेब को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.