गाजियाबाद: जुआ में झगड़े के बाद युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे 13 अक्टूबर की रात मिले शव का राज पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान अमरोहा निवासी शिव कुमार (24) के रूप में हुई। मृतक के भाई राज कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देशपाल (20) और धर्मवीर (29) ने पूछताछ में बताया कि 13 अक्टूबर की रात शिव कुमार ने जुआ में 300 रुपये हारने पर उन्हें गालियां दीं। गुस्साए दोनों साथियों ने बेल्ट और डंडों से उसे पीट-पीटकर हत्या कर दी। शिव कुमार बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसके पास ही रात गुजारी।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे मजदूरी करते हुए अक्सर रात में नासिरपुर फाटक के पास सोते थे।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेल्ट और डंडे बरामद कर लिए हैं। घटना की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.