हरियाणा में आयुष औषधालयों का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की तैयारी

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि आयुष औषधालय पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों के माध्यम से जनता को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ उपचार उपलब्ध कराकर स्वस्थ राष्ट्र बनाने में मदद करते हैं। इसी दृष्टिकोण के तहत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिलहाल पांच जिलों में 26 नए आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति दे दी है। शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग कराई जाएगी और औषधालय खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रयासरत है कि प्रदेशवासियों को किफायती और सुलभ उपचार मिले। इसके तहत आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने विस्तार से बताया कि नए औषधालय निम्नलिखित गांवों में खोले जाएंगे:
-
रेवाड़ी जिला: लिसान, करवारा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा, झाबुवा
-
महेंद्रगढ़ जिला: सुरजनवास, गुढ़ा, बुचावास, बावनिया, रामबास, रसूलपुर
-
करनाल जिला: फफड़ाना
-
कुरुक्षेत्र जिला: अजराना कला, कालसा, नलवी, मोहरी
-
यमुनानगर जिला: महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तलकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह, डारपुर
आरती सिंह राव ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार आयुष पद्धति को प्रोत्साहित कर रही है और राज्य में आयुष सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.