बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत, बेटा घायल

बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र के मनकापुर कौर गांव के पास बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतका की पहचान सावित्री (35), पत्नी शिवनाथ के रूप में हुई है। हादसे में उनका बेटा प्रताप, निवासी बिनावर, गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सावित्री किसी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बिनावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मनकापुर कौर के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सावित्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रताप ग्राम बावीयाना, थाना बिनावर का रहने वाला बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.