कांवड़ यात्रा के लिए सड़क इस्तेमाल हो सकती है तो नमाज के लिए क्यों नहीं: संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क

HIGHLIGHTS
- जियाउर्रहमान बर्क ने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की।
- उन्होंने कहा कि मस्जिदों में पर्याप्त जगह नहीं होने से लोग बाहर नमाज पढ़ते हैं।
- ईद और जुमे की नमाज को लेकर सांसद ने अपनी बात रखी।
संभल: सावन में कांवड़ यात्रा के बीच संभल के सांसद और सपा नेता जियाउर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांवड़ यात्रा के लिए सड़कों का इस्तेमाल किया जा सकता है तो नमाज के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी सरकार को अनुमति देनी चाहिए या फिर नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए।
सांसद ने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को सड़क पर नमाज पढ़ने में खुशी नहीं होती है। मस्जिदों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ईद और जुमे की नमाज लोग मजबूरी में मस्जिदों के बाहर अदा करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों को समान धार्मिक अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को सड़क पर नमाज अदा करने से आपत्ति है तो उसे नमाज के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी की ओर से की गई टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.