अलीगढ़ में पांच मंदिरों की दीवारों पर लिखा 'आई लव मोहम्मद', 8 पर केस दर्ज

अलीगढ़। बरेली के बाद अलीगढ़ में भी सामाजिक सौहार्द्र को चुनौती देने की कोशिश हुई है। शहर के दो गांवों में स्थित पांच मंदिरों की दीवारों पर हरे रंग से “I Love Muhammad” लिखा गया। ये सभी मंदिर लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित हैं। सुबह पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने यह देखा तो आक्रोशित हो गए।
हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मंदिरों पर पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर लिखी गई बातें साफ करवाई और लोगों को शांत कराया।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने इस मामले में मौलाना समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों में मौलाना मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाबक्श, हसन, हामिद और यूसुफ शामिल हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पिकेट तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लोधा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगवानपुर में तीन और बुलागढ़ी गांव में दो मंदिरों की दीवारों पर अंग्रेजी में गलत वर्तनी के साथ यह संदेश लिखा गया था।
विशेष जानकारी में यह भी बताया गया कि मौलाना मुस्तकीम, जो मूल रूप से बिहार के भागलपुर के निवासी हैं, लखनपुरा भगवानपुर में इमाम पद पर हैं और उर्दू पढ़ाते हैं। इस मामले को 20 सितंबर को मौलाना और हिंदू समाज के कुछ लोगों के बीच हुई मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है। उस समय दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.