IGRS निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रदेश में नंबर-1

मुजफ्फरनगर। जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। मई 2026 की आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में जनपद पुलिस ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत प्राप्त शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर यह रैंकिंग जारी की जाती है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों ने शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया। पुलिस विभाग के अनुसार मई माह के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया गया और कोई भी मामला डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं पहुंचा।
इस उपलब्धि में आईजीआरएस शाखा, थाना स्तर पर तैनात कर्मचारियों और जांच अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और फीडबैक के आधार पर जनपद को यह सम्मानजनक स्थान मिला है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के 16 थानों ने भी शिकायत निस्तारण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके चलते जनपद को प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि आमजन की शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण आगे भी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.