झज्जर में पैरोल पर आए पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

झज्जर के गांव बिरधाना में सोमवार शाम एक भयावह घटना सामने आई। जेल से पैरोल पर आए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गांव कडौदा की अंजलि के रूप में हुई है।
अपराधी फरार, पुलिस जांच में जुटी
हत्या के तुरंत बाद आरोपी संजय मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसीपी अनिल कुमार, सीआईए प्रभारी कर्मवीर सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार और थाना दुजाना की टीम एफएसएल विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात के समय और गली में रोशनी कम होने के कारण पुलिस ने मोबाइल टार्च की मदद से साक्ष्य जुटाए और प्रारंभिक कागजी कार्रवाई पूरी की।
मौके से बरामद हुए 8–9 खोल
जानकारी के अनुसार, संजय ने अचानक अंजलि पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के समय अंजलि घर के बाहर गली में मौजूद थीं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद के बाद दोनों बाहर आए थे या अंजलि पहले से ही बाहर थीं। मौके पर पुलिस को 8–9 खोखे बरामद हुए हैं। महिला को कितनी गोलियां लगी हैं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और गोलीबारी तक मामला कैसे पहुंचा।
पैरोल पर आया आरोपी, मासूम बच्चा हुआ अनाथ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय, मुख्तियार सिंह का पुत्र, कुछ समय पहले गांव दुजाना में हुई एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और फिलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि अंजलि हाल ही में श्याम बाबा की पैदल यात्रा कर घर लौटी थीं। इस खूनी घटना ने उनके 6 वर्षीय बेटे से मां का साया छीन लिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.