मुरादाबाद में भाई ने बहन की चाकू से गोदकर की हत्या, होली पर घर आया था आरोपी

मुरादाबाद: बुद्धि विहार के गणेश पार्क इलाके में एक युवक ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी, जो गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, होली के मौके पर घर आया हुआ था। मृतका की पहचान हिमशिखा (25) के रूप में हुई है, जो स्वयं एक निजी कंपनी में काम करती थी।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात भाई-बहन के बीच किसी विवाद के बाद हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी हार्दिक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.