उद्योगपति गौतम अडानी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और सीधे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद अडानी ने इसे अपने लिए एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का अवसर मिला। यह न केवल भक्ति का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरी प्रार्थना है कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश लगातार प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो।"
इसके अलावा, अडानी ने कहा कि अडानी फाउंडेशन इस युग में गुरुकुल की संस्कृति को संरक्षित करने और इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से गौतम अडानी अपने परिवार के साथ सीधे रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.