लखनऊ: सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले नौ वर्षों में लखनऊ शहर ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। लखनऊ का भौगोलिक दायरा बढ़ा है और शहर ने नए क्षेत्रों में विस्तार किया है। स्वच्छता रैंकिंग में भी लखनऊ ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है और सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी तथा अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। इन बदलावों से शहरवासियों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया, उसी तर्ज पर लखनऊ में भी सोलर पैनलों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री यह बातें 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कह रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह कदम लखनऊ के पर्यावरण और स्वच्छता मानकों को और मजबूत करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.