लखनऊ: अंडरपास निर्माण के चलते बाराबिरवा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। बाराबिरवा (अवध) चौराहा पर अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान सोमवार शाम को पानी की पाइप लाइन फट जाने के कारण कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार से मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) की व्यवस्था कर दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त होने तक यह डायवर्जन लागू रहेगा और जैसे ही काम सही होगा, इसे हटा लिया जाएगा। इस दौरान किसी भी समस्या या मार्ग संबंधी जानकारी के लिए नागरिक 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्था:
-
पारा से अवध चौराहा व आलमबाग की तरफ सीधे नहीं जा पाएंगे, बल्कि तिकोनिया तिराहा होकर मार्ग बदलना होगा।
-
कानपुर से आलमबाग की तरफ जाने वाले वाहन शहीद पथ तिराहा से होकर जाएंगे।
-
कानपुर से आने वाले भारी वाहन दरोगा खेड़ा होते हुए किसान पथ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-
सीतापुर से इन्दौरा मार्ग से आने वाले वाहन किसान पथ की ओर डायवर्ट होंगे।
-
मौदा मोड़/जीरो प्वाइंट से आने वाले सभी भारी वाहन किसान पथ का उपयोग करेंगे।
-
आवश्यक न होने पर अवध चौराहा (बाराबिरवा) का प्रयोग टालने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करने से जाम और असुविधा कम होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.