लुधियाना: बाथरूम में फिसलकर गिरीं आप विधायक राजिंदर पाल कौर, माथे पर लगे 27 टांके

लुधियाना। दक्षिण लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना अपने आवास पर एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वे बाथरूम में फिसल गईं, जिससे उनका सिर नल से टकरा गया और उन्हें गहरी चोट आई। हादसे के बाद काफी खून बहने लगा।
परिजनों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनके माथे पर 27 टांके लगाए। उपचार के बाद देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना के समय चोट लगने पर विधायक की आवाज सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पहले भी दिल्ली से लौटते समय उनका एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.