अकबरपुर में महंत राजू दास का सपा विधायक रामअचल राजभर पर तीखा हमला

अकबरपुर: बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में आयोजित रामलीला उद्घाटन के अवसर पर हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी के विधायक रामअचल राजभर पर जोरदार हमला किया।
महंत राजू दास ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद किसी की धार्मिक परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन परंपरा अत्यंत विशाल और सम्माननीय है, और इसके बावजूद किसी का अपमान करना स्वीकार्य नहीं है। ऐसे लोगों को जूते से सही करना चाहिए।
महंत ने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा, "रामचरितमानस का हर पात्र महत्वपूर्ण है। राम का वनवास हुआ तो लक्ष्मण और सीता भी उनके साथ वन गए। वहीं, समाज में ऐसी घटनाएँ होती हैं, जैसे किसी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में फेंक दिया। रामायण और रामचरितमानस का अध्ययन करने से समाज की कई कुरीतियाँ समाप्त की जा सकती हैं।"
राजभर पर निशाना साधते हुए महंत ने कहा, "आपके जिले में कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग हैं, उन्हें स्वीकार मत करो। उनका स्वागत जूते से करो क्योंकि केवल इसी से धर्म की रक्षा हो सकती है।"
इस अवसर पर रामलीला उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और महंत के विचारों को समर्थन दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.