श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में चंपत राय की दोबारा नियुक्ति पर महिपाल सिंह ने उठाए सवाल

HIGHLIGHTS
- महिपाल सिंह ने 23 अगस्त को ट्रस्ट पदाधिकारियों को ईमेल भेजा
- ईमेल को कार्यकारिणी की बैठक में रखने का किया आग्रह
- चंपत राय की दोबारा नियुक्ति पर जताई आपत्ति
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चंपत राय को फिर से ट्रस्ट का महासचिव बनाए जाने की चर्चाओं पर विरोध जताया है। उन्होंने 23 अगस्त को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और पूरी कार्यकारिणी के सदस्यों को ईमेल भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि उनके पत्र को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाए।
महिपाल सिंह ने ईमेल में दावा किया कि विभिन्न स्रोतों से उन्हें जानकारी मिली है कि चंपत राय को दोबारा महासचिव मनोनीत किए जाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, चोरी और अव्यवस्था के आरोपों की जांच के बीच उन्हें फिर से जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है।
पूर्व लेखा प्रभारी ने कहा कि प्रथम एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में चोरी, अव्यवस्था, नियमों की अनदेखी और सुनियोजित भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। उन्होंने ट्रस्ट से इस रिपोर्ट को देखने की अपील की। महिपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आरोपों के बीच चंपत राय को दोबारा महासचिव बनाया जाना उचित नहीं होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.