करोल बाग में बड़ा हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास बस पलटी, दो की मौत

राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। झंडेवालान मंदिर के पास एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रात करीब 1 बजे मिली हादसे की सूचना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना हनुमान मंदिर चौक, करोल बाग के पास हुई। हादसे की सूचना देर रात दमकल विभाग को मिली। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दमकल विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 1:10 बजे बस पलटने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जयपुर से दिल्ली आ रही थी बस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस जयपुर से दिल्ली आ रही थी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.