यूपी होमगार्ड भर्ती 2025: अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से देख सकेंगे अंतिम अंक, जानें तरीका

HIGHLIGHTS
- स्कोर चेक करने का लिंक 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
- लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- लॉगिन के बाद ‘Click here for Final Score’ टैब पर क्लिक करना होगा।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उम्मीदवारों को अपना अंतिम स्कोर देखने के लिए लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
अभ्यर्थी अपना फाइनल स्कोर देखने के लिए निर्धारित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ‘Click here for Final Score’ टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अंतिम अंक अभ्यर्थी की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्राप्त हो सकेंगे।
इस लिंक से देखें फाइनल स्कोर
https://hgupexam2025.com/hgrequestmail/
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक सूचना के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.