मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, कहा- CM पद के लिए मुस्लिम चेहरे की घोषणा करें

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा से मुख्यमंत्री पद के लिए मुस्लिम चेहरे की घोषणा करने की मांग की है।
मौलाना रजवी ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि यदि पार्टी ऐसा कदम नहीं उठाती है तो मुस्लिम समुदाय का समर्थन सपा को नहीं मिल पाएगा।
मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर उठाया सवाल
मौलाना ने पत्र में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 22 प्रतिशत है, जबकि यादव समुदाय की आबादी करीब 7 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मुस्लिम समुदाय को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के टिकट वितरण में मुस्लिम आबादी के अनुपात को नजरअंदाज किया जाता रहा है।
सपा के समर्थन का किया जिक्र
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मुस्लिम समुदाय ने लंबे समय से समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव से उनके व्यक्तिगत संबंध रहे हैं और मुस्लिम मतदाताओं ने पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को विधानसभा और लोकसभा में भेजने में भी मुस्लिम मतदाताओं का योगदान रहा है।
नेतृत्व और रणनीति पर सवाल
पत्र में मौलाना ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की वर्तमान राजनीतिक रणनीति और दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने की बात कही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखिलेश यादव से इस पत्र का जल्द जवाब देने का आग्रह भी किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.