मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी स्वरूप ने जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने केशव मंडल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। उन्होंने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास से जुड़ी पहलों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सुशासन को नई दिशा दी है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। मीनाक्षी स्वरूप ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.