प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या, भीड़ ने किया सड़क जाम और तोड़फोड़

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को 40 वर्षीय रवींद्र पासी की दिनदहाड़े ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। जाम के दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक रवींद्र कुमार नीम सराय मुंडेरा का निवासी था। सोमवार दोपहर वह मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास किसी काम से गया था। उसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों के साथ उसकी पुरानी रंजिश के कारण विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान रवींद्र पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया।
जख्मी रवींद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक और आक्रोश फैल गया।
परिवार और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को शव को जीती रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस को उन्हें समझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले का मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
धूमनगंज थाना के इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.