मुजफ्फरनगर: क्रांति सेना के 33वें कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत समापन

HIGHLIGHTS
- समापन समारोह में क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नगर के कई गणमान्य लोगों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
मुजफ्फरनगर। शहर स्थित आनंद भवन शिव मंदिर में आयोजित क्रांति सेना के कांवड़ सेवा शिविर का आज विधिवत समापन हो गया। शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को भोजन, नाश्ता और चिकित्सा सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई गईं।
समापन समारोह में क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सत्यप्रकाश रेशु, मास्टर विजय सिंह, शरद कपूर, बिट्टू सिखेड़ा, उज्ज्वल पंडित, अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, दाताराम और योगेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिविर के दौरान कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सेवा की गई। समापन समारोह में नगर के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
क्रांति सेना की ओर से बताया गया कि संगठन पिछले 33 वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर का आयोजन करता आ रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.