मुजफ्फरनगर: रामावतार पलसानिया के खिलाफ भौरा कलां थाने में रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी करने के मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ तहरीर दी थी। भौरा कलां थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भौरा कलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी अनिल बालियान ने तहरीर देकर कहा कि एक अप्रैल को आरोपी ने अपनी फेसबुक पर तीस मिनट से अधिक का लाइव वीडियो वायरल किया था। जिसमें आरोपी ने सार्वजनिक मंच का दुरुपयोग करते हुए समाज में वैमनस्य, तनाव और अशांति फैलाने वाले गैर जिम्मेदाराना बयान दिए है।
उकसाने व धमकी देने के बयान भी दिए गए। अपने भाषण से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी की गई। इस मामले के वादी व अन्य रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने भौरा कलां थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दे कि इस मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनपद के अधिकांश थानों में तहरीर दी थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.