मुजफ्फरनगर के सबसे वयोवृद्ध समाजवादी पीताम्बर सिंह त्यागी का निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सबसे उम्रदराज़ समाजवादी पीताम्बर सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रात्रि 12:05 पर उन्होंने अन्तिम सांस ली।
श्री त्यागी मूल रूप से सहारनपुर जनपद के ग्राम भरतपुर के निवासी थे किन्तु उनका पूरा जीवन, बाल्यकाल, युवावस्था एवं बुढ़ापा मुजफ्फरनगर में ही गुजरा। ग्राम खुड्डा में उनकी ननिहाल थी, जहां उनकी परवरिश हुई।
पीताम्बर त्यागी ने अपना करियर प्रिंटिंग प्रेस के व्यवसाय से प्रारम्भ किया किन्तु युवावस्था में वे समाजवादी चिन्तक एवं नेता डॉ. राममनोहर लोहिया, राज नारायण सिंह, प्रभुनारायण सिंह, गेंदासिंह, अशोक मेहता, जॉर्ज फर्नांडीज़ आदि के सम्पर्क में आये। किसानों एवं मजदूरों के हितों के लिये संघर्ष किया। चार दशकों से सक्रिय राजनीति से पृथक थे।
अपने पीछे तीन पुत्र दिनेश त्यागी, विनोद त्यागी, किरण त्यागी, पुत्रियां अर्चना, अनीता एवं नाती, पोते-पौत्रियां भरपूर परिवार छोड़ गये। नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। छोटे पुत्र किरण त्यागी ने मुखाग्नि दी। 'देहात परिवार' पीताम्बर सिंह त्यागी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.