मुजफ्फरनगर: निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिव सैनिक, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली के आरोपों को लेकर शिव सेना ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राहुल देव भट्ट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई।
कार्यकर्ता पहले प्रकाश चौक स्थित संगठन कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने प्रशासन को बताया कि निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर लगातार आर्थिक दबाव डाल रहे हैं और फीस के नाम पर मनमानी कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन महंगी किताबें और यूनिफॉर्म अनिवार्य कर अभिभावकों से अतिरिक्त रकम वसूल रहा है। साथ ही पब्लिकेशन कंपनियों से कमीशन लेकर महंगे कोर्स लागू किए जा रहे हैं, जिससे छोटी कक्षाओं का खर्च भी हजारों रुपये तक पहुंच गया है।
शिव सेना ने मांग की कि निजी स्कूलों की फीस को नियमबद्ध किया जाए और कक्षा के अनुसार तय दरें लागू हों। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता रद्द की जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद अग्रवाल, जतिन वशिष्ठ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.