मुजफ्फरनगर में शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा की ‘गंगा जल कांवड़’ चर्चा में, उठाई अलग पश्चिमी यूपी की मांग

HIGHLIGHTS
- बिट्टू सिखेड़ा सोमवार शाम करीब 5 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचे।
- उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग रखी।
- नगर पालिका प्रांगण में मौजूद एक पीर पर मंगलवार को गंगाजल चढ़ाने की घोषणा की।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर के बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा की ‘गंगा जल कांवड़’ चर्चा का विषय बनी हुई है। सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे बिट्टू सिखेड़ा ने कांवड़ यात्रा के जरिए ‘जिहादी मुक्त हिंदुस्तान’ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग रखी।
मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद शाम करीब 5 बजे मीडिया से बातचीत में बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि पूरा हिंदुस्तान ‘जिहादी मुक्त’ हो और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिले।
इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका प्रांगण में मौजूद एक पीर को मंगलवार को गंगाजल से जलाभिषेक करने की घोषणा की। बिट्टू सिखेड़ा का कहना है कि वहां कई हिंदू महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं। इसी आधार पर उन्होंने वहां गंगाजल चढ़ाने की बात कही।
गंगाजल चढ़ाने को बताया गलत नहीं
बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि अगर हिंदू महिलाएं वहां पूजा करती हैं तो गंगाजल चढ़ाना गलत नहीं है। उन्होंने संबंधित कमेटी से भी उनके इस कदम का समर्थन करने की अपील की।
बिट्टू सिखेड़ा की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा में आ गया है। कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। ऐसे में मंगलवार को प्रस्तावित जलाभिषेक को लेकर प्रशासन का क्या रुख रहता है, इस पर नजर रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.