मुजफ्फरनगर: प्रेमजाल में फंसी महिला, युवक ने कराया तलाक और किया दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर। प्रेमजाल में फंसाकर एक महिला से विवाह का झांसा देने वाले युवक ने उसके पति से तलाक करवा दिया और बाद में उसे होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपी दूसरा विवाह करने की कोशिश कर रहा है और महिला के विरोध करने पर उसके अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट पर फैलाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपित और उसके परिजनों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2016 में थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसी गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर वर्ष 2025 में उसके पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद उसने महिला को मंदिर में विवाह का नाटक दिखाकर फंसाया और होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को अपनी पत्नी होने का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
आरोपी और उसके परिवार वाले अब महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने और वीडियो फैलाने की धमकी दे रहे हैं। मामले की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.