पालमपुर: केएलबी कॉलेज में बीकॉम छात्रा ने कक्षा में फंदा लगाकर की आत्महत्या

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। जिला कांगड़ा के केएलबी कॉलेज, पालमपुर में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बीकॉम प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने कक्षा के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, छात्रा सुबह करीब 8:45 बजे कॉलेज पहुँची और सीधे अपनी कक्षा में चली गई। वहां उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद एक अन्य छात्रा ने संदिग्ध स्थिति देखी और कॉलेज के एक कर्मचारी को सूचना दी।
कॉलेज कर्मचारी ने दरवाजा तोड़कर कक्षा में प्रवेश किया और छात्रा को पंखे से लटका हुआ पाया। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.