अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी, 29 लाख दीप जलाने की तैयारी

HIGHLIGHTS
- रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
- सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक नगरी में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
- राम की पैड़ी के 56 घाटों पर करीब 30 हजार स्वयंसेवकों ने 29 लाख दीप लगाने का काम शनिवार शाम तक लगभग पूरा कर लिया।
- रविवार, 19 अक्तूबर को इन दीयों में तेल और बाती डालने का शुभ कार्य शुरू होगा, ताकि दीपोत्सव की शाम शहर पूरी तरह जगमगा उठे।
- घाट, गलियारे और मंदिर सभी जगह दीयों से सजाए जा रहे हैं।
- राम की पैड़ी के जलधारा में स्टेज और कलाकृतियां भी बना…
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक नगरी में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर करीब 30 हजार स्वयंसेवकों ने 29 लाख दीप लगाने का काम शनिवार शाम तक लगभग पूरा कर लिया।
रविवार, 19 अक्तूबर को इन दीयों में तेल और बाती डालने का शुभ कार्य शुरू होगा, ताकि दीपोत्सव की शाम शहर पूरी तरह जगमगा उठे। घाट, गलियारे और मंदिर सभी जगह दीयों से सजाए जा रहे हैं। राम की पैड़ी के जलधारा में स्टेज और कलाकृतियां भी बनाई गई हैं। एक तरफ राम दरबार तो दूसरी ओर रावण द्वारा सीता का हरण दर्शाया जाएगा। रामसेतु की झांकी भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा होगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सरयू तट पर 2,100 अर्चकों द्वारा आयोजित महाआरती के दौरान पूरे वातावरण में 'जय श्रीराम' की गुंज गूंजेगी। रंग-बिरंगे लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामायण पर आधारित झांकियां इस दीपोत्सव को और भी भव्य बनाएंगी। अयोध्या कल से ही प्रकाश और आस्था की अनूठी यात्रा पर निकल पड़ेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.