जींद में आरपीएफ जवानों पर हमला, एक सिपाही का अपहरण; आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

जींद। जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास गांव सुंदरपुर के पास आरपीएफ के दो जवानों के साथ बाइक सवार कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान एक जवान की वर्दी फट गई और आरोपितों ने एक सिपाही को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उसे सुरक्षित छुड़वा लिया।
जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे आरपीएफ के सिपाही प्रवीण और संदीप चोरी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। सुंदरपुर से पिंडारा की ओर जाते समय उन्हें दो बाइकों पर सवार छह लोग मिले। जवानों ने पूछताछ की तो आरोपितों ने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। प्रवीण ने बताया कि इस दौरान वह पेड़ों में गिर गए और उनकी वर्दी फट गई।
मारपीट के दौरान आरोपित संदीप को जबरन अपने साथ ले गए, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे सुरक्षित वापस लिया।
सदर थाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि प्रवीण की शिकायत पर सुंदरपुर के मनजीत, अमित, नवदीप और साहिल सहित दो अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.