सरधना: बहन से मिलने आए युवक पर ससुराल पक्ष का हमला, गंभीर घायल

सरधना के मोहल्ला किला खेवान में मंगलवार रात एक युवक पर ससुराल पक्ष के दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के खिवाई निवासी इरशाद ने बताया कि उनकी बहन रिहाना की शादी सरधना के मोहल्ला किला खेवान में हुई थी। आरोपी ससुराल पक्ष समय-समय पर रिहाना के साथ मारपीट करता रहा। तीन महीने से वह मायके में रह रही थी। मंगलवार को दवाई लेने रिहाना सरधना आई और फिर अपनी ससुराल गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।
रिहाना ने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर इरशाद और उसका भाई साजिद बहन से मिलने पहुंचे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दोनों भाइयों को गाली-गलौज की और विरोध करने पर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। हमले में इरशाद गंभीर रूप से घायल हुआ।
स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.