सोरम में सर्वखाप पंचायत आज से शुरू, गठवाला भी शामिल

मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में 16 से 18 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत की तैयारियां रविवार को ही चरम पर दिखीं। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही सोरम पहुंचने लगे। पंचायत में समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर मंथन होगा और विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ से पहुंचे पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने अपने क्षेत्र के आदिवासी किसानों की समस्याएं पंचायत में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि खाप प्रणाली को नजदीक से समझने और किसानों की आवाज यहां तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां किसी राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
गठवाला खाप ने भी दर्ज की उपस्थिति
सोरम पंचायत में गठवाला खाप की भागीदारी को लेकर चल रही अनिश्चितता का रविवार को अंत हो गया। सुबह थांबेदार रविंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक समूह सोरम पहुंचा और पंचायत में शामिल हुआ। थांबेदारों ने कहा कि यह सामाजिक मुद्दों की पंचायत है और सभी समुदायों को इसमें भाग लेना चाहिए, इसलिए मतभेदों के बावजूद हमने उपस्थिति दर्ज कराई है।
किसान नेता टिकैत की प्रतिमा का अनावरण
पंचायत के दौरान किसान आंदोलन के प्रतीक माने जाने वाले किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर ओमानंद ब्रह्मचारी ने प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर किसानों ने उनका स्वागत किया और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.