मेरठ में स्कूल बस पर हमला: बाइक सवार युवकों ने छात्र को पीटा, दी धमकी

मेरठ। मेरठ-हापुड़ रोड पर ग्राम हाजीपुर के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस पर बाइक सवार युवकों का हमला हुआ। आरोप है कि तीन-चार लड़कों ने तमंचा दिखाकर बस को रोकवाया और अंदर बैठकर एक छात्र को बेरहमी से पीटा। जब अन्य छात्र शोर मचाने लगे, तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान बस का चालक और परिचालक कुछ नहीं कर पाए। एक छात्र ने पूरी घटना वीडियो में कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पीड़ित छात्र के पिता योगेश त्यागी ने बताया कि उनका बेटा जतिन, जो डीएवी स्कूल शास्त्रीनगर में कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा था, बीआर इंटरनेशनल स्कूल की बस में सवार था। ग्राम हाजीपुर के पास ग्राम फफूंडा निवासी सिद्धार्थ बैसोया और हरकित बैसोया अपने दोस्तों के साथ आए। उन्होंने बस के आगे बाइक लगाकर चालक को रोका और फिर जतिन को बेल्ट, लात और घूंसे से पीटा।
योगेश ने आरोप लगाया कि बेटे पर फायर भी किया गया, लेकिन गोली चूक गई। हमलावरों ने मारपीट के बाद बाइक से फरार हो गए। उन्होंने थाना लोहियानगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.